Republic Day 2025 | 76th Republic Day | Ganatantra Divas 2025
भारतीय इतिहास के लिए 26 जनवरी 1950 (Republic Day 2025) का दिन बेहद ही खास है। इस दिन को भुलाया नहीं जा सकता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत (India) अपने इस राष्ट्रीय पर्व को खूब धूमधाम के साथ मना रहा है। पूरे देश में भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं। आज देश का 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) है। साथ में संविधान को लागू हुए देश में आज 75 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 26 जनवरी 1950 से ठीक 2 महीने पहले हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था, और 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था. 26 जनवरी (Ganatantra divas 2025) के दिन ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। आइए इस दिन से जुड़ी खास बातों को साझा करने के साथ-साथ Republic Day 2025 से जुड़ी कुछ खास अपडेट आपके साथ शेयर करते हैं।
Republic Day Facts:
भारत को अपने संघर्ष से आजादी दिलाने से लेकर एक संपूर्ण गणराज्य स्थापित करने तक बहुत से महान लोगों और वीर पुरुषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान और बलिदान दिया है। आज का दिन हमारे लिए बेहद ही खास दिन है। आज के दिन हमारे देश के कौन-कौन में 76 वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) खूब धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन ही हमारे भारत को संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थिर करने का कार्य किया गया था। यह हमारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक गौरव का दिन है। आज गणतंत्र दिवस (ganatantra divas 2025) के मौके पर देश के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है, साथ में विद्यालयों और कॉलेज में आज विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। आज 26 जनवरी (Republic Day 2025) के दिन देश में संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान से जुड़ी कुछ खास बातें इस प्रकार हैं-
(1) भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.
(2) हमारे भारतीय संविधान में विभिन्न प्रकार के देशों के संविधान की विशेषताओं को अपनाया गया है क्योंकि हमारे संविधान के ज्यादातर प्रावधानों को अन्य देशों के संविधान से लिया गया है। हमारे संविधान में मौलिक अधिकार, कर्तव्य, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि की शक्तियों का वर्णन किया गया है। साथ में संविधान में विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका आदि की क्या भूमिका है, इसका वर्णन किया गया है।
(3) हमारे संविधान को पूर्ण होने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में लागू किया गया।
(4) डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। संविधान ने हमें एक ऐसी लोकतांत्रिक प्रणाली दी है जिसके जरिए प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार है, साथ में अपने अधिकारों की रक्षा करने की ताकत भी देता है। प्रत्येक नागरिक को अपने अनुसार अपना वोट देने का अधिकार है जिससे वह अपने पसंदीदा सरकार को चुन सकता है। यह हमारी विविधता में एकता को दर्शाता है।
(5) कुछ महान लोगों के प्रेरणादायक विचार इस प्रकार हैं
(a) डॉ. भीमराव अंबेडकर-शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
(b) भगत सिंह- इंकलाब जिंदाबाद
(c) सुभाष चंद्र बोस- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।
Republic Day 2025:
26 जनवरी के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, इसलिए हमारे देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हमारा 76 वां गणतंत्र दिवस (Gantantra Divas) है। आज के दिन प्रमुख कार्यक्रम कर्तव्य पथ (राजपथ) में होता है। कर्तव्य पथ पर परेड होती है। हमारे राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
कर्तव्य पथ पर आज 10:30 बजे परेड शुरू हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (PM MODI), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बने। Republic Day 2025 की थीम गोल्डन इंडिया हेरिटेज एंड डेवलपमेंट है।
(a) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) के द्वारा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। उनके द्वारा कहा गया, “यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।"
Image- twitter(b) आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Image-twitter(c) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा, आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वी वर्षगांठ (75th Republic Day of India) मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करें, यही कामना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ को एक यादगार सुबह बताने के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर गणतंत्र दिवस की कुछ फोटो पोस्ट की है.
(d) विदेश मंत्री एस जयशंकर के द्वारा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने अपने आधिकारिक आवास पर गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा, हमारे 76वे गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर गर्व है। आइए अपने संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने और इसे मजबूत एवं समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हो।
Image-twitterImage-twitter
(f) कर्तव्य पथ पर आज 26 जनवरी के दिन परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झाँकियों में सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया है। इन झाँकियों का मुख्य विषय गोल्डन इंडिया हेरिटेज एंड डेवलपमेंट है। विभिन्न राज्यों की झांकियों में विचित्र-विचित्र दृश्य देखने को मिले, जिसमें उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ की झलक देखने को मिली, वही हरियाणा की झांकी में भगवत गीता का प्रदर्शन किया गया।
(g) भारतीय वायु सेना ने भी अपना पराक्रम दिखाया। वायु सेवा ने 76वे गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ परफ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 7 हेलीकॉप्टर, और 11 परिवहन विमान शामिल थे। तेज गर्जना के साथ हवाई जहाज ने वहां आए लोगों को रोमांचित कर दिया।
टिप्पणियाँ